ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
अलीगढ़ में 30 जनवरी को जिस तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हिन्दू
महासभा संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपमान किया गया था.उसके बाद से देश भर
में राजनीति गरमा गई। जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में विशेषकर रोष
व्याप्त हो गया है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इस अपमान के बाद कांग्रेस
के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशनुसार देश भर में आंदोलन शुरू
हो गए है जिसके चलते सोमवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ो
कार्यकर्ता और पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जयसवाल मेस्टन रोड पर मौन
उपवास धारण करते हुए विशाल धरना दिया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने
हाथों में काली पट्टी भी बांधे कर विरोध जताया वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं
ने मौन उपवास के बाद एक विशाल जुलूस निकालते हुए कोतवाली में पहुंचे जहां
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की.
विजय
राज सिंह चंदेल ने बताया कि राष्ट्रपिता का जिस तरह से अपमान किया गया यह
निंदनीय है किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा हम सभी आरोपियों
के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की मांग करते है नगर अध्यक्ष हर प्रकाश
अग्निहोत्री ने बताया कि हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्रपिता का जिस तरह
अपमान किया गया है इसे किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगे जिसके चलते हम
सभी ने 2 घण्टे का मौन उपवास रखा और उसके बाद विशाल जुलूस निकालकर कोतवाली
में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन भी दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।