ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
सोमवार को मर्चेंट चेम्बर हाल में मुख्य आयकर आयुक्त की अध्यक्षता में
आयकर विभाग कानपुर द्वारा 'आउट रीच' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें
आयकर विभाग कानपुर व आगरा के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ
दीप प्रज्वलित कर किया गया ।आयकर आयुक्त अंशु शुक्ला पांडे ने सभी वरिष्ठ
अधिकारियों और करदाताओं का स्वागत करते हुए आउट रीच कार्यक्रम के लाभ और
विभाग द्वारा जनता को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान मुख्य आयकर आयुक्त दुर्गा चरण दास ने सम्बोधित किया और प्रधान
आयकर द्वितीय ने जन सहयोग से आयकर में वृद्धि और चालू एवं बकाया मांग को
लेकर प्रकाश डाला साथ ही करदाताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओ पर भी
विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।