ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर-
देश भर में मौनी अमावस्या के मौके पर सोमवार को करोड़ो श्रद्धालुओं ने
गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मां गंगा से
कामना की।
मौनी अमावस्याके दिन का महत्व यह है की जो व्यक्ति मौन रहकर गंगा स्नान व व्रत पूजन करता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है जिसके चलते शहर के तमाम घाटों पर भी श्रद्धालु तड़के सुबह से दूर दूर से आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे थे वही शहर के सरसैया घाट पर हज़ारो की तादाद में भक्तो ने गंगा में डुबकी लगाई।
सरसैया
घाट के पुरोहित पंडित कृष्ण कुमार दीक्षित ने बताया कि इस मौनी अमावस्या
पर पवित्र संगम और नदियों में देवताओं का निवास होता है यही कारण है कि इस
दिन पवित्र पावन नदियों में स्नान का खास महत्व है। खासतौर से गंगा स्नान
का। जिसके चलते भारी तादाद में श्रद्धालु गंगा के किनारे पहुंच कर आस्था
की डुबकी लगाई हैं। कहते हैं हिंदू धर्म में माघ महीने को कार्तिक महीने
के समान ही पुण्य महीना माना जाता है। क्योंकि इस महीने में दान-धर्म और
पूजा-अर्चना का अलग ही महत्व होता है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।