रिपोर्ट - महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उ ० प्र ०
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सेक्टर
संयोजक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं मध्य प्रदेश की पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज हरदोई में सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन
को संबोधित करते हुए कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन नहीं ,यह ठग बंधन है।
जिनकी नीति और नियत अलग अलग है। 2019 का चुनाव धर्म युद्ध है भारत को बचाने
का चुनाव है। उत्तर प्रदेश में 2019 में 73 सीटें लाए थे 2019 में अवध
क्षेत्र की 16 सीट लाकर अवध क्षेत्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने
में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। हरदोई के गांधी मैदान में हुए सम्मेलन में
हरदोई, मिश्रिख, सीतापुर, लखीमपुर, धौरहरा लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर
संयोजक व कोऑर्डिनेटर सम्मिलित हुए। सेक्टर संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री, एवं
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हरदोई आकर मन अत्यंत
प्रसन्न है। इस अवध क्षेत्र से सभी सोलह सीट भी आनी चाहिए, जिससे 74 सीटों
से 2019 के चुनाव में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक
सकता। उन्होंने कहा, बुआ और बबुआ का गठबंधन ना होकर यह विशुद्ध रूप से ठग
बंधन है। इसका दूल्हा कौन है कौन घोड़ी पर बैठेगा? यह तय नहीं है। अलग-अलग
नीति और नियत के लोगों का गठबंधन है जो मोदी रूपी बाढ़ के खतरे से उबरने के
लिए एक टहनी पर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संघीय ढांचे के
साथ खिलवाड़ कर रही हैं। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच की आंच कहां तक जाएगी
,इसे बचाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन देश का चैकीदार किसी भी चोर को
छोड़ेगा नहीं।अपने को मामा भांजा का रिश्ता बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश
में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल जी मुख्यमंत्री को
हटाने का अपना वादा पूरा करें, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में अगर
किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को गद्दी से हटा देंगे।
राहुल अपना वादा पूरा करें। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 36 हजार करोड़
रूपये किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ
नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है।
अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़
चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त हो
चुका है। योगी जी ने 69 तो ठोक दिए, कुछ तो अपनी जान बचाने के लिए दोबारा
जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा चंबल में डाकू का सफाया हो गया। श्री चैहान
ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाने वाले देश को
किस राह पर ले जाने वाले हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश दिन ब दिन
विकासशील देशों की पंक्तियों में खड़ा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संघीय ढांचे के
साथ खिलवाड़ कर रही हैं। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच की आंच कहां तक जाएगी
,इसे बचाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन देश का चैकीदार किसी भी चोर को
छोड़ेगा नहीं।अपने को मामा भांजा का रिश्ता बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश
में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा करने वाले राहुल जी मुख्यमंत्री को
हटाने का अपना वादा पूरा करें, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में अगर
किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को गद्दी से हटा देंगे।
राहुल अपना वादा पूरा करें। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 36 हजार करोड़
रूपये किसानों का कर्ज माफ किया। मध्यप्रदेश में एक भी किसान का कर्जा माफ
नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है। भारत को बचाने का चुनाव है।
अमेरिका और इजरायल सर्जिकल स्ट्राइक करने वालों में अपने देश का नाम भी जुड़
चुका है। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडागर्दी और भय का वातावरण समाप्त हो
चुका है। योगी जी ने 69 तो ठोक दिए, कुछ तो अपनी जान बचाने के लिए दोबारा
जेल जा चुके हैं। उन्होंने कहा चंबल में डाकू का सफाया हो गया। शिवराज सिंह चैहान
ने कहा कि भारत माता की जय और वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाने वाले देश को
किस राह पर ले जाने वाले हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश दिन ब दिन
विकासशील देशों की पंक्तियों में खड़ा हो चुका है। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों नौजवानों किसानों
के लिए चलाई गई जनहित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिक्र करते हुए कहा
कि सेक्टर संयोजक और बूथ कार्यकर्ता यह संकल्प ले ले कि, उन्हें अपना
सेक्टर जिताना है। उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया ने अपने संबोधन में कहा सैनिक
वह है जो सीमा पर भारत माता की रक्षा करता है वही कार्यकर्ता सैनिक की
भांति अपने बूथ पर खड़ा होकर अपने देश को उन्मुख बनाने का रास्ता बनाता है। 6
करोड़ से ज्यादा महिलाओं को एलपीजी गैस ,आयुष्मान योजना, हर गांव को बिजली,
उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को गैस, 6 लाख आवास 50000 करोड़ का गन्ना
भुगतान किया है। श्री झोपड़िया ने कहा कि यह चुनाव विपक्षियों के अस्तित्व
का सवाल है ।देश का 10 करोड़ व्यक्ति रिटर्न भरेगा, हिंदुस्तान किसी से भीख
नहीं मांगेगा और विकास के रास्ते पर मोदी जी के नेतृत्व में अग्रसर होगा। 5
लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजको में आज से पंचजन्य संघ का उद्घोष हो
चुका है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
हुए कहा कि अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस बार प्रण किया है कि 2019
में अवध क्षेत्र की सभी 16 सीटें हम जीतेंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।