कांग्रेस इस लड़ाई में सरकार के साथ हैं.चुनाव जीतने का मूलमंत्र देने के लिए पहुंचे कानपुर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 February 2019

कांग्रेस इस लड़ाई में सरकार के साथ हैं.चुनाव जीतने का मूलमंत्र देने के लिए पहुंचे कानपुर


ब्यूरो -रवि गुप्ता 

कनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला तिलक हाल पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो से साक्षात्कार करते हुए लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की और चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया। साथ ही कार्यकर्ताओ के तर्क भी सुने 

राजीव शुक्ला ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव नजदीक है चुनाव कैसे जीता जाए जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की है साथ ही एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए कांग्रेस हमेशा ही कानपुर से मजबूत रही है 

और आगे भी मजबूत रहेगी गठबंधन पर कहा कि किससे गठबंधन करना है और किससे नही यह पार्टी का हाईकमान तय करेगा हमे किसी से बराबरी की जरूरत नही है वही राफेल के सवाल पर कहा कि राफेल में गड़बड़ियां हुई है जिनमे कुछ उद्योग पति भी शामिल है जिन्हें फायदा पहुंचाया गया पीएम ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप किया जो जगजाहिर है चुनाव के दौरान इस मुद्दे को गम्भीरता से उठाया जाएगा वहीं पुलवामा मामले पर राजीव शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्री के साथ बैठक के दौरान सभी विपक्षी दलों ने एकजुट होकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ है आतंकवाद से कांग्रेस के बड़े नेताओं की जान गई आतंकवाद से सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी लड़ी है इस लड़ाई में सरकार जो कदम उठाएगी कांग्रेस उनके साथ है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।