महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अपने
संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए योजनाओं का
लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। डाॅ. पाण्डेय ने जनता को सम्बोधित करते हुए
कहा कि आज भारत मजबूत हाथों में है, देश और दुनिया इस बात को महसूस कर रही है हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत की सेना का अभिनन्दन
करते है। जिस तरह से हमारे सैनिको की शहादत हुई थी और उसके तेरहवीं के
पूर्ण होते-होते ही जिस तरह से हमारी सेना ने बदला लिया हम अपनी सेना पर
गर्व है। आज हिन्दुस्तान का गौरव बढ़ा है और भारत की सामरिक शक्ति को सारी
दुनिया ने माना है।प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी
जी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही देश को आर्थिक और सामरिक रूप से
समृद्धशाली बनाने के शपथ ली थी। मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक शक्ति
बना तो वहीं भारत के शौर्य और पराक्रम को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है।
पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। मोदी सरकार में गरीब को घर, इलाज,
शौचालय, किसानों को खाद-बीज, युवाओं को कौशल विकास और मुद्रा योजना से
स्वालम्बन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हुआ है। वहीं प्रदेश में योगी
सरकार आने के बाद निर्वाध बिजली की आपूर्ति, किसान ऋणमोचन से खुशहाल किसान
और सत्ता संरक्षित व संगठित अपराध से मुक्त प्रदेश अब मोदी जी के नेतृत्व
में देश के साथ विकास पथ पर बढ़ा है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अपनी
सरकारों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच पहुंच रही है और जनता ने भी भाजपा
को फिर से जनादेश देने का मन बना लिया है।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह,
क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चन्द्र श्रीवास्तव, विधायक साधना सिंह,
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह एवं जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा उपस्थित
रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।