सारे काम छोड आतंकवाद का दमन करे सरकार -चन्द्रमणि पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 14 February 2019

सारे काम छोड आतंकवाद का दमन करे सरकार -चन्द्रमणि पाण्डेय



जिला संवादाता बस्ती 

आज काश्मीर में आतंकी घटना में शहीद सैनिकों की घटना को दुःखद व अक्षम्य बताते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्यासी चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि हमें बडे बडे दावे करने के बजाय देश में शान्ति व विकास हेतु सबसे पहले आतंकवाद को जड से समाप्त करना होगा सिर्फ भाषणों में राष्ट्रवाद की चर्चा करने से देश का भला नहीं होगा हमें रक्षा क्षेत्र में वास्तविक मजबूती लाने की जरूरत है अब तय है कि चेतावनी देने से दुश्मन बाज आयेंगें न खेद व्यक्त करने से शहीदों को आत्मशांति मिलेगी अपितु दुश्मन को दुश्मन की भाषा में कडा जबाब देना होगा सिर्फ रक्षा बजट व सैन्य उपकरणों की जरूरत नहीं अपितु उनका सदुपयोग भी जरूरी है उन्होने आतंकियों को पनाह देने वाले पाक को इंदिरा व शास्त्री जी की तरह कडा जबाब देने की बात करते हुए कहा कि

बार बार जो हार मानता,पीछे से है रार ठानता,जिसके इरादे हैं नापाक,उसको क्यों कहते हैं पाक,अब हाथ की चूडी उतार दीजिए पाक को कडा जबाब दीजिए

उन्होनें कहा कि हमारी विचारधारा अलग हो सकती है किन्तु राष्ट्र हित में हम एक थे हैं व रहेंगें

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।