ब्यूरो -रवि गुप्ता
शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलद हो गए है की अब वो दिन दहाड़े ही
लूट की घटनाओ को अंजाम देने में भी नहीं चूक रहे है। जिसके चलते रविवार को
बदमाशों ने शराब के सेलसमैन को बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में पीछे
से डंडा मार कर उसके हाथो से रुपयों से भरा हुआ बैग छीन कर मौके से फरार
हो गए घटना के बाद घायलों ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
शिवराजपुर थाना
क्षेत्र में देशी शराब के ठेके में दो युवक अरुण और अनुराग सेल्समैन का काम
करते है। रविवार होने की वजह से बैंक बंद था जिसकी वजह से दोनों सेल्समैन
एक बाइक पर सवार होकर शहर के सिविल लाइन में अपने आफिस साढ़े चार लाख रूपए
जमा करने के लिए जा रहे थे तभी दोनों जैसे ही मंधना इलाके में पहुंचे ही थे
तभी पीछे से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आये और उन्होंने अरुण के सर पर
डंडा मारते हुए रूपए से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। जिसमे अरुण को
गंभीर चोंटे आई जबकि अनुराग भी घायल हो गया घटना के बा मौके पर पहुंची
पुलिस ने अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज किया जा रहा है
एसएसपी
अनंत देव् तिवारी ने बताया की दो लोग शराब के ठेके में सेल्समैन है वो
रुपया लेकर अपने आफिस जा रहे थे तभी तीन बदमाशों ने डंडा मार कर उनसे रूपए
छीन लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।