महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमर रजा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के
साथ शनिवार को प्रसपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह
यादव भी मौजूद रहे जिन्होंने नागरिक एकता पार्टी छोड़ प्रसपा में शामिल हो रहे सभी नेताओं
का स्वागत किया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि आप जैसे लोगों की वजह से ही मुझे
लगातार बल मिल रहा है। जिस तेजी से प्रसपा का जनाधार बढ़ रहा है निश्चित हम सरकार
बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि बिना चाभी के
कोई ताला नहीं खुलने वाला है, आप सभी के पास चाभी है और इसका उपयोग हमें सही ढंग से करना
है।भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए श्री यादव ने कहा कि इन लोगों को जनता
नकार चुकी है, भाजपा
सरकार व मोदी का इकबाल मर चुका है। भाइयों-बहनों बोलने वाले नरेन्द्र मोदी को कोई
नहीं सुनना चाहता। उन्होंने आगे कहा कि आज देश विषम परिस्थितिओं से गुजर रहा है।
आज के समय में किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा, महिलाएं, व्यवसायी सभी दुखी हैं। इनकी परेशानी कोई सुनने वाला नहीं
है। राजनीतिक पार्टियां सड़कों पर आने के बजाय बंगलों की राजनीति कर रही हैं। हम
समाजवादी लोग हैं, हमने आंदोलन कर हमेशा खुद को साबित किया है। संघर्ष के दम पर हमने सरकारें बदली
हैं और सत्ता में भी आये हैं।
वहीं प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दरलाल लोधी ने सभी
का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे पास समय कम है। इसी कम समय में हमें बुलंदियों को
छूना है। आप सभी यहां से जाने के बाद चुनाव की तैयारी में जुट जाए। हम सड़क पर
संघर्ष करने वाले लोग हैं, हमें अपनी ताकत आगामी चुनाव में दिखानी है। आप सभी धरातल पर ऐसे ही मेहनत करते
रहे तो लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में हमें कोई रोकने वाला नहीं है।नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रसपा का दामन थामने वाले मुख्य
लोगों में खाबर हुसैन (शिया यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष), कैफ़ी आजमी (प्रदेश
सचिव नागरिक एकता पार्टी), आरिफ कमाल अंसारी (प्रदेश सचिव नागरिक एकता पार्टी),
दानिश कमर रिजवी (राष्ट्रीय अध्यक्ष कोर कमेटी), आरिफ रजा, अहसन जैदी, सैय्यद अली
जैदी समेत सैकड़ों लोग रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।