ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर -महराजपुर थाना क्षेत्र के रुमा स्थित ब्रम्हदेव मन्दिर के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी ।जिससे तीनो युवको की मौके पर ही मौत हो गई ।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों को हैलेट भिजवाया जहां डाक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया ।वही पुलिस ने सभी युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक युवको के परिजनों को दी.
उन्नाव
जिले के रजुवा खेड़ा में रहने वाले तीनो युवक नीलू ,विशाल ,और रामचंद्र
गांव के ही रिस्तेदार की शादी में सरसौल गए हुए थे और देररात अपनी बाइक से
वापस उन्नाव अपने गांव जा रहे थे तभी जैसे ही ब्रम्हदेव मंदिर के पास
पहुंचे ही थे की पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारते हुए निकल गया इस दौरान
तीनो युवक जमीन पर गिर गए। यह देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब
तक तीनो युवको की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतक
के रिश्तेदार बाल चन्द्र ने बताया कि तीनों युवक नीलू ,विशाल ,और रामचंद्र
राजुवा खेड़ा उन्नाव के रहने वाले है और एक शादी में महराजपुर थाना
क्षेत्र के गाँव मे शादी में शामिल होने गए थे ।और लौटते समय ब्रम्हदेव
मन्दिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनो की मौत हो गई।हम
लोगो के पास रात में पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद हम
लोग यहां आये है। प्रदुमन सिंह एसपी ग्रामीण ने बताया की देर रात एक बाइक
पर सवार तीन युवक नीलू ,विशाल ,और रामचंद्र सरसौल की तरफ से कानपुर की तरफ
जा रहे थे इस पर एक ट्रक ने अचानक अपना ट्रक धीमा किया जिसके चलते पीछे
से तेज रफ़्तार बाइक में स्वरा युवक अपमा नियंत्रण खो बैठे और ट्रक के पीछे
से आँफर घुस गए जिसमे तीन बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय तीनो
युवको की मौत हो गई पुलिस अज्ञात ट्रक की तलश करा रही है तीनो युवक उन्नाव
के रहने वाले है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।