कुशीनगर - खेत में सूखा घास फूस जलाते समय गन्ने में लगी आग , आग में जलकर किसान की मौत ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 February 2019

कुशीनगर - खेत में सूखा घास फूस जलाते समय गन्ने में लगी आग , आग में जलकर किसान की मौत ...

 रिपोर्ट - कृपा शंकर 
 
रामकोला थाना क्षेत्र के गाँव बंधवा के सरेह में अपने खेत में किसान जय श्री  तूफानी निवासी रोआरी थाना रामकोला ने सुखा घास फूस इकठ्ठा कर जला रहे थे की तेज हवा चलने लगा आग बेकाबू होकर बगल के गन्ने के खेत में पहुच गया और गन्ना जलने लगा तो जय श्री ने आग बुझाने के कोशिस में आग के लपटों में आ गया और जलकर मृत्यु हो गई जय श्री की उम्र लगभग 52 वर्ष अपने घर के एकेले मुखिया थे किसानी कर अपने घर के देख भाल करते थे मृतक किसान के पाँच बच्चे हैं तीन लड़की दो की शादी हो गई है एक नाबालिक है दो लड़कों में एक नाबालिक है  
 
 
 आग से गन्ना जलते देख कर अगल बगल के गाँव के लोग दौड़ कर आग बुझाने लगे तभी कुछ लोग ने देखा कि जलते गन्ने के खेत में जय श्री की जल कर मृत्यु हो गई है इस घटना को सुनकर चार पांच गाँव के लोगो की भीड़ इकठा हो गई किसी ने मोबाईल से 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर रामकोला थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय मौके पर पहुचे कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाडम के लिए भेज दिए मौके पर उप निरीक्षक नियाज अहमद खां , कास्टेबल सुनील कुमार सिंह, उग्रनाथ, राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विशाल यादव,  राजस्व विभाग के लेखपाल रोआरी व बंधवा लेखपाल और ग्राम प्रधान बभनौली राकेश यादव,बंधवा प्रधान विजय धीर मण्डी, रोआरी गाँव के पूर्व प्रधान अशोक राय, पूर्व प्रधान रोआरी राधेश्याम मल्ल, रामदुलारे , दीपक पाण्डे, रविन्द्र सिंह पटेल नंदकिशोर यादव केदार जयसवाल आदि सैकड़ो लोग घटना स्थल पर  महजुद थे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।