कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
सीआरपीएफ के जवानों ने अपने वाहनों में रमेश और अवधेश के शव लेकर चौबेपुर और चंदौली के लिए रवाना हे गए। सीआरपीएफ का वाहन बिल्कुल दुल्हन की तरह सजा था। शहीदों के काफिले के आगे-आगे लोग बाइक से शहीदों के अमर रहने के नारे लगा रहे थे। बता दें कि सभी शहीदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। शहीद रमेश यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, हर किसी की आंख में दिखा आंसूओं का सैलाब।
पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए यूपी के चंदौली के अवधेश यादव का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह आठ बजे उनके पैतृक आवास बहादुरपुर पहुंचा। गांव पहंचते ही लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ उनका स्वागत किया। गांव में श्रद्धांजलि स्थल पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई। नम आंखों से शहीद को देखने के लिए शहीद के दरवाजे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।