Gorakhpur-माननीयों को पेंशन,तो शिक्षक कर्मचारीयों को पुरानी पेंशन क्यो नही? - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 5 February 2019

Gorakhpur-माननीयों को पेंशन,तो शिक्षक कर्मचारीयों को पुरानी पेंशन क्यो नही?


ब्यूरो गोरखपुर -कृपा शंकर चौधरी
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर छः फरवरी से 12 फरवरी तक कर्मचारी शिक्षक अधिकारी मंच के आह्वाहन पर महाहड़ताल की घोषणा की गई है। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भक्त राज राम त्रिपाठी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हम जेल भरने को भी तैयार हैं।
गौरतलब है कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक कर्मचारी अधिकारी सरकार से आर-पार के लड़ाई पर उतर आए हैं। सरकार द्वारा ली गई समय सीमा में कोई सार्थक हल न निकालने के कारण पुरानी पेंशन बहाली मंच के द्वारा महाहड़ताल की घोषणा कर दी गई है जिससे छः फरवरी से 12 फरवरी तक कर्मचारी शिक्षक अधिकारी कार्य बहिष्कार एवं पूर्ण तालाबंदी पर रहेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गोरखपुर के प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों से अपील की है कि पिपराइच,पिपरौली , खोराबार,चरगावा, भटहट, जंगल कौड़ियां ब्लाक के शिक्षक नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में 11 बजे उपस्थित होंगे जबकि अन्य ब्लाकों के शिक्षकों द्वारा अपने बी आर सी पर धरना दिया जाएगा। इनके द्वारा शायं तीन बजे रैली निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह ने बताया कि महाहड़ताल के दौरान शिक्षक, बोर्ड परीक्षा का पूर्ण बहिष्कार करेंगे और इस बीच कोई प्रशिक्षण होता है तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में पूर्ण तालाबंदी एम डी एम का बहिष्कार एवं किसी भी अधिकारी का फोन रिसीव नहीं किया जाएगा।
 शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भक्त राज राम त्रिपाठी ने बताया कि महाहड़ताल की स्थिति सरकार द्वारा उत्पन्न की गई है क्योंकि इतने महत्वपूर्ण मांग को सरकार द्वारा हल्के में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ माननीयों द्वारा कई- कई पेंशन लिए जा रहे हैं दूसरी तरफ अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन की मांग करने वाले लोगों को दरकिनार किया जा रहा है।
भक्त राज राम त्रिपाठी ने कहा कि इस मांग के लिए यदि जेल भरने की आवश्यकता पड़ी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं और यह मंच अपने लोगों के लिए लड़ता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।