वाराणसी - थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा 02 अन्तर्प्रान्तीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल बरामद। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

वाराणसी - थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा 02 अन्तर्प्रान्तीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल बरामद।

कैलाश सिंह विकास ब्यूरो 
 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में  जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों व पशु की तस्करी के विरुद्ध अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) क्षेत्राधिकारी बडागाँव के निर्देशन में दिनांक 06.03.2019 को  प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद की पुलिस टीम के उ0नि0 श्री टुन्नू सिंह, मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, बैंक चेकिंग, तलाश वांछित अभियुक्तगण के मिर्जामुराद कस्बे में मौजूद था। इसी दौरान सूचना मिली की कुछ लोग चोरी की मोटर साइकिल लेकर बिहार जा रहे हैं, यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते हैं,  प्राप्त सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद मय हमराह पुलिस बल के एनएच- 02 मुख्य मार्ग पर पहुँचकर कछवा की तरफ से आने वाली छोटे बड़े वाहनो को चेक किया जाने लगा कुछ समय पश्चात 02 व्यक्ति अलग अलग बिना नंबर की मोटरसाइकिलों से कछवा की तरफ से आते दिखाई दिये, दोनों मोटरसाइकिल चालको को मय मोटरसाइकिल नजदीक आने पर हमराहीगण की मदद से घेराबन्दी करके पकड़ लिया गया।  नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम रामअशीष यादव उर्फ सागर पुत्र रामजीत यादव निवासी सिंही ताली बसन्त नगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया जामा, जिसके कब्जे से एक काले रंग की हीरो स्पेलण्डर प्रो बिना नम्बर की बरामद हुई व दूसरे ने अपना नाम कृष्णा दुबे पुत्र राम अधीन दुबे निवासी ग्राम मसही उमापुर थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) बताया, जिसके कब्जे से एक काले रंग की बजाज पल्सर बिना नम्बर की बरामद हुई। उक्त दोनो गाड़ियों का कागजात मांगा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे हम लोग लगभग 15 दिवस पूर्व कछवा चौराहा से चोरी किये हैं जिसे आज हम लोग दोनों गाड़ियों को लेकर बिहार अपने गांव बेचने जा रहे थे । हमारा एक साथी जगदीश पुत्र झन्ना बिन्द जो गौर मिर्जामुराद वाराणसी का रहने वाला है हम लोगो के साथ ही गाड़ी चोरी करता है अभी दो चोरी की  गाड़ियां जगदीश छिपाकर रखे हुए है। तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद मय पुलिस बल के अभियुक्तगण के नेवड़िया गांव आया जहां पर खपड़ैल के बने हुए मकान के अंदर से दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 20.00 बजे  गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. रामअशीष यादव उर्फ सागर पुत्र रामजीत यादव निवासी सिंही ताली बसन्त नगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
2. कृष्णा दुबे पुत्र राम अधीन दुबे निवासी ग्राम मसही उमापुर थाना भगवानपुर जनपद कैमूर भभुआ (बिहार)

बरामदगी का विवरण -
1-हीरो स्पेलेण्डर प्रो0  बिना नं0 की, चेचिस नम्बर MBLHA10A3EHC33678 इंजन नम्बर HA10ELEHC65590
2- बजाज पल्सर, बिना नं0 की, चेचिस नम्बर MD2DHDHZZUCD45300 इंजन नम्बर DHGBUD2463
3- हीरो होण्डा सी0बी0जेड0 संख्या डी0एल0-04 एस बीजी-3250
4- पैशन प्रो बिना नं0 की काली रंग, चेचिस नम्बर MBLHAR185HHP78717 इंजन नंबर HA01ACHHF20926

पुलिस टीम का विवरण–
1.    प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह, उ0नि0 टुन्नू सिंह, का0 अखिलेश यादव, का0 बृजमोहन यादव, का0 वीरेन्द्र यादव, का0 अशोक यादव, रि0का0 सिद्धार्थ व रि0का0 गुलशन थाना मिर्जामुराद वाराणसी।      

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।