वाराणसी/ रोहनिया - दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का हुआ वितरण.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

वाराणसी/ रोहनिया - दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का हुआ वितरण..

 



कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

 पंचकोषी रोड खुशीपुर स्थित दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी द्वारा संचालित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान में विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ उत्तम ओझा( सदस्य केंद्रीय सलाहकार बोर्ड दिव्यांग जन) एवं विशिष्ट अतिथि रणजीत सिंह उपनिदेशक वाराणसी मंडल के द्वारा क्षेत्र से आए हुए कुल 65 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल एवं 15 व्हीलचेयर सहित कुल 90 दिव्यांगों कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने दिव्यांग जनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक आए हुए दिव्यांग जनों को अवगत कराया।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश सिंह ,प्रदीप सिंह, नरेंद्र राय, सौरव सिंह ,माधुरी सिंह ,कमलेश कुमार, अरविंद कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षक गण उपस्थित रहे।

1 comment:

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।