सुलतानपुर - अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर 08 मार्च को। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 6 March 2019

सुलतानपुर - अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर 08 मार्च को।

 


 चीफ रिपोर्ट - चन्द्र मोहन तिवारी 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार मा0 अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश की संरक्षता में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च दिन शुक्रवार को पूवान्ह 11 से एशोसिएशन हाल कलेक्ट्रेट सुलतानपुर में एक विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूनम सिंह ने देते हुए बताया कि उक्त विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर में दीवानी न्यायालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी की सक्रिय महिला कर्मचारी व नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने इस अवसर पर जनपद में व्यक्तिगत रूप से भी सफाई कार्य कर रही महिला सदस्य से अपील की है कि वे उक्त विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ अवश्य उठायें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।