महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
मेरा परिवार-भाजपा परिवार और लाभार्थी सम्पर्क अभियान 10 मार्च तक बढ़ाया
गया। आज उ0प्र0 भाजपा के उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने पत्रकारों से बात करते
हुए यह जानकारी दी। श्री राठौर ने बताया जहां देश की अन्य पार्टियां
अपने-अपने परिवार की पार्टियां चला रही है। वहीं भाजपा देश के सभी परिवारों
को अपना परिवार मानकर देश सेवा का काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि भाजपा परिवारिक संस्कार और सारे समाज को साथ लेकर चलने
वाली पार्टी है इस नाते अपने शुभचिंतको मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को अपने
परिवार का अंग मानती है। इस उद्देश्य से यह अभियान चल रहा है। माननीय
नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल में
जितना कार्य किया उतना आज तक आजादी के बाद किसी भी सरकार ने नही किया।
उन्होंने कहा माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव दुनिया
में बढा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान समाज के हर तबके के कल्याण के लिए
देश के चैहुमुखी विकास के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा
सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। उन्होंने बताया पूरे प्रदेश में मेरा
परिवार भाजपा परिवार अभियान समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम
हमारे कार्यकर्ता कर रहे है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।