ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
वीएलसीसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति के 20 वर्ष पूरे करने
के बाद इस वर्ष उत्तर प्रदेश को नई सौगात देने जा रहा है जहाँ वह प्रदेश
में 20 वैलनेस सेंटर्स और 10 कौशल विकास संस्थान खोलने की योजना बना रहा है
वार्ता करते हुए वीएलसीसी हेल्थकेयर लिमिटेड की संस्थापक वंदना लूथरा ने
बताया कि यूपी एक बढ़ता हुआ बाजार है जिसमें अधिक से अधिक लोग सम्पूर्ण
वेलनेस और एडवांस ब्यूटी थेरेपीज के बारे में जागरूक हो रहे हैं हम इस वर्ष
प्रदेश के कई जिलों में वेलनेस सेंटर्स खोलने की योजना बनाने को लेकर काफ़ी
उत्सुक है वीएलसीसी एडवांस्ड ब्यूटी और त्वचा की देखभाल और बॉडी को एक नया
रूप देने का काम करता है साथ ही वीएलसीसी संस्थानों को स्किल इंडिया मिशन
के तहत जोड़कर छात्रों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।