चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 March 2019

चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग



      तहकीकात न्यूज़ 

      चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनाव होंगे. तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर चुनाव होंगे. चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव होंगे. पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव होंगे. छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे. सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे.

       मई को आएंगे नतीजे: चुनाव आयोगमुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल, दूसरे चरण की 18 अप्रैल, तीसरे चरण की 23 अप्रैल, चौथे चरण की 29 अप्रैल, पांचवे चरण की 6 मई, छठे चरण की 12 मई और सातवें चरण की वोटिंग 19 मई को होगी. इसके बाद 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी. 
       
      चुनाव आयोग ने कहा कि सभी संवेदनशील कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की जाएगी और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. CEC अरोड़ा ने कहा कि उम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होगी. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के लिए विशेष पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं. साथ ही चुनाव में ईवीएम की जीपीएट ट्रैकिंग भी की जाएगी. चुनाव आयुक्त ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में CRPF की तैनाती भी की जाएगी.  
       
      देशभर में आज से आचार संहिता लागू: ECसुनील अरोड़ा ने कहा कि 1950 पर फोन कर और SMS के जरिए वोटिर अपना नाम वोटिंग लिस्ट में चेक कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर होगी. कुल 10 लाख बूथों पर वोट डाले जाएंगे. देशभर में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.  लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर नजर रखी जाएगी और समय-सीमा के अंदर की उसके इस्तेमाल की इजाजत होगी.

      चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरूचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. विज्ञान भवन में मंच पर मुख्य चुनाव आयोक्त सुनील अरोड़ा के साथ चुनाव आयुक्त मौजूद हैं. आयोग ने बताया कि विभिन्न राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने के बाद चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है. अरोड़ा ने कहा कि 3 जून को 16वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।