राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 20 मार्च को वाराणसी आगमन पर सभी कार्यक्रमों की योजना एवं तैयारियों में जुटे.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 20 मार्च को वाराणसी आगमन पर सभी कार्यक्रमों की योजना एवं तैयारियों में जुटे..

कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
 
कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी के 20 मार्च को वाराणसी आगमन पर सभी कार्यक्रमों की की योजना एवं तैयारियों के सिलसिले ने आज गति पकड़ी और गंगायात्रा एवं दर्शन पूजनादि से जुड़े कार्यक्रमों के अतिरिक्त राजनीतिक समागम को लेकर भी अंतिम निर्णय होने के बाद कांग्रेसजन देर रात तक सरगूजा पैलेस में तैयारियों में जुटे रहे। उल्लेखनीय है कि कि लहुरावीर के निकट भव्य सरगूजा पैलेस हाल में प्रियंका गांधी दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समागम के बीच संवाद एवं सम्बोधन के बीच सन्देश देकर पूर्वाचल में कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी।

 प्रदेश कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता समागम की जानकारी देते हुये प्रो. सतीश कुमार राय ने बताया है कि वाराणसी जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा 20 मार्च को होली के पूर्व दिवस पर अपराह्न आयोजित कार्यकर्ता समागम के आयोजन को लेकर भव्य एवं विशाल सरगूजा पैलेस हाल में आज देर रात तक तैयारियों का क्रम जारी था। हाल में दो हजार कार्यकर्ताओं के बैठने का प्रबन्ध किया जा रहा है, जिनके लिये नाम एवं टेलीफोन नम्बर अंकित कर कांग्रेस कमेटी पास जारी करेंगी, जिसे अपने पहचान पत्र के साथ लेकर आने पर प्रवेश प्राप्त होगा। पूर्व विधायक श्री अजय राय, सतीश चौबे, शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी, प्रो.सतीश कुमार राय, शैलेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसेन, नृपेन्द्र नारायण सिंह, संजय सिंह डाक्टर, एनएसयूआई अध्यक्ष रंजीत तिवारी आदि तैयारियों में मौजूद थे।इस बीच शूलटूटंकेश्वर महादेव, माधोपुर से रामनगर, अस्सी, काशी विश्वनाथ और सरगूजा पैलेस सहित सभी कार्यक्रम स्थलों का कांग्रेस नेताओं के साथ एसपीजी एवं स्थानीय प्रशासनिक प्रतिनिधि अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थलीय निरीक्षण के साथ लगने वाले समय का आंकलन एवं सुरक्षा बन्दोबस्त की आवश्यकताओं के निर्णय लिये। पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय तथा जिला व शहर अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा एवं सीताराम केसरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी साथ थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।