कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
राजस्व अधिसूचना निदेशालय (DRI) की लखनऊ और वाराणसी की यूनिट लगातार ड्रग तस्करों और विदेशी सोने की तस्करी के खिलाफ कारवाई कर रही है। साथ ही कई बड़े गिरोह का भंडाफोड़ भी कर चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार डीआरआई की वाराणसी टीम ने एक ट्रक गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार को भारी मात्रा में गांजे के खेप को डीआरआई वाराणसी के अफसरों ने टेंगरा मोड़ चौराहे के पास से एक कंटेनर ट्रक से बरामद किया। पुलिस को इस छापेमारी में 350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस गांजे की खेप को ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के लिए ले जाया जा रहा था।डीआरआई के वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने बताया कि मोहम्मद अरमान, अकरम और राजा खान ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से एक ट्रक में लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जा रहे थे। तभी उन्हें वाराणसी में गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को तीनों तस्करों को वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया।न्यायलय ने इन तीनों को जेल भेज दिया। मोहम्मद अरमान के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े ड्रग तस्करों से जुड़े है और लम्बे समय से गांजा के व्यापार में शामिल था। तस्करों की निशानदेही पर इनके गिरोह के और सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।