मीडिया डेस्क
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र
में निधन हो गया है. मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर
से पीड़ित थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर के निधन की पुष्टि की. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर
पर्रिकर के निधन पर दुख जताया. इससे पहले गोवा के
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर के
स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी. गोवा के
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि, 'मुख्यमंत्री
मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है. डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी
कोशिश कर रहे हैं.' बता दें कि मनोहर पर्रिकर को पिछले
दिनों अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बीते शनिवार को भी जानकारी मिली थी कि तबियत काफी बिगड़ गई है, लेकिन बीजेपी के तरफ से बयान आया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है...
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।