पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदन सिंह बद्दो मामले में फतेहगढ़ एसपी ने एक दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 30 March 2019

पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदन सिंह बद्दो मामले में फतेहगढ़ एसपी ने एक दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 
 
मेरठ के एक होटल से पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदन सिंह बद्दो मामले में फतेहगढ़ एसपी ने एक दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। आरोप है कि फतेहगढ़ पुलिस कर्मियों की साठगांठ से एक लाख का इनामी बदमाश बद्दो भाग निकलने में कामयाब हुआ। 
 
 
 मेरठ के पंजाबीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो अधिवक्ता रविंद्र सिंह के मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार, बदन सिंह बद्दो का फर्रुखाबाद जनपद में अच्छा नेटवर्क फैला हुआ है। वह फतेहगढ़ जेल में मिलने आने वाले अपने करीबियों के साथ मिलकर कई दिनों से भागने की प्लानिंग कर रहा था, उसने जनपद के प्रभावी लोगों पर कानपुर स्थित उर्सला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने का भी दबाव बनवाया था। सूत्रों के अनुसार, उर्सला में भर्ती होने की सेटिंग न होने के बाद बद्दो के साथियों ने  फतेहगढ़ पुलिस के कुछ कर्मियों को लंबी रकम का आफर देकर यह जाल बिछाया था। तभी बद्दो के तीन साथी फतेहगढ़ से ही बद्दो के पीछे-पीछे दूसरी कार में आ रहे थे। एक लाख के कुख्यात इनामी बदमाश के पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठने लगे है। 
इन 6 पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाईः एसपी डाॅ अनिल कुमार मिश्र के अनुसार, बदन सिंह बद्दो को सब इंस्पेक्टर देशराज त्यागी,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, राजकुमार,सुनील कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सिंह व डाइवर उपेंद्र के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा गया था, लेकिन यह सब गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद अपराधी के साथ मेरठ गए और वह इनकी कस्टडी से भाग निकला। इस मामले में उक्त पुलिसकर्मियों की संलिप्ता को देखते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय मिश्रा को मौके पर भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।