ब्यूरो -रवि गुप्ता
कानपुर --बुधवार को जिस तरह भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान क्रॉस हो गया था उसके बाद लड़ाकू विमान का वीर फौजी पाकिस्तान वार्डर के अंदर चला गया और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया उससे पूरे भारत वर्ष में एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ लोगो का गुस्सा दिखाई देने लगा है ।
वही देश मे हर तरफ वीर बहादूर फौजी की सलामती के लिए लोग दुवा कर रहे है इसी कड़ी में गुरुवार को जाजमऊ अखलाख नगर में एक मस्जिद में मौलवियों ने फौजी अभिनंदन के लिए दुवा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से माग की है कि जल्द से जल्द भारतीय फौजी को पाकिस्तान से वापसी करने की माग की है ।जिसको लेकर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर मौलवियों ने फौजी की सलामती के लिए दुवा करी और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर माग करी ।की जल्द से जल्द हमारे फ़ौजी को वापस किया जाये।यह प्रदर्शन जाजमऊ की मस्जिद नीमरा में किया गया ।कार्यक्रम में हाजी डॉक्टर नसीम अहमद,रमजान अली ,समीउल्ला ,आशिफ ,जावेद अख्तर,जीशान ,हाफ़िज़ शार्फ़राज ,मौलाना मुराद आदि लोग उपस्तिथि रहे.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।