कानपुर - किडनी रैकेट मामले में पुलिस ने एक और की करी गिरफ़्तारी भेजा जेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 15 March 2019

कानपुर - किडनी रैकेट मामले में पुलिस ने एक और की करी गिरफ़्तारी भेजा जेल


 ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

बीते दिनों कानपुर पुलिस ने  किडनी रैकेट का  पर्दाफाश किया था जिसके बाद और लोगो की गिरफ़्तारी के लिए एसएसपी ने कई टीमें बनाकर देश के कई कोनो में भेजी थी साथ ही शहर में भी  इस रैकेट में सम्लित लोगो की धरपकड़ के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी जिसके चलते बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की  सूचना पर देररात किडनी डोनर मामले में वांछित आरोपी रजा उर्फ मो उमर को किदवई नगर इलाके से धर दबोचा . पुलिस के मुताबिक आरोपी रजा लोगो को बहला फुसलाकर डोनर तलाशता था और उसे अपने साथियों के टी राजकुमार राव और गौरव मिश्र को सुपुर्द कर देता था पुलिस अब इन दोनों की तलश कर रही है वही आरोपी रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।