रिपोर्ट - रवि गुप्ता
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारा सिरोही इलाके में शनिवार की सुबह
एक तेज रफ्तार कार और टैम्पो की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई ।जिसमें
टैम्पो में बैठी एक दर्जन सवारियां बुरी तरह घायल हो गई घटना के बाद
क्षेत्रीय जनता ने टैम्पो में बैठी सवारियों को बाहर निकाला और घटना की
जानकारी पुलिस को दी ।मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल में
भर्ती कराया ।बताया जा रहा है कि तीन सवारियों की हालत चिंता जनक बनी हुई
है.क्षेत्रीय निवासी ने बताया की शिवली रोड तेज रफ़्तार कार आ रही थी और
कल्याणपुर से एक टैम्पो जा रही थी इस दौरान तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित
होकर टैम्पो में टक्कर मार दिया जिससे टैम्पो में बैठी सभी सवारिया बुरी
तरह घायल होकर बचाओ बचाओ की पुकार करने लगी इस पर हम लोगो ने उन्हें निकाला
लेकिन तब तक कार चालक मौके से भाग निकला। जिसके बाद में भर्ती कराया है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।