कानपुर- विजय संकल्प रैली निकालकर करेंगे जीत सुनिश्चित.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 2 March 2019

कानपुर- विजय संकल्प रैली निकालकर करेंगे जीत सुनिश्चित..

 
 
रिपोर्ट - रवि गुप्ता 
 

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है। जिसको लेकर   देश भर में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जा रही है वही कानपुर में भी सभी विधानसभाओ से यह रैली निकाली गई  इस बाइक रैली के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अपनी विधानसभा के  क्षेत्रों में जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे और मोदी सरकार की योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताएंगे और उनकी समस्याओं को भी सुना जाएगा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद ने बताया कि इस रैली का मकसद है कि जिस तरह से मोदी सरकार ने आम जन के लिए विकास की योजनाएं धरातल पर उतारी है उन सभी योजनाओं को जनता के बीच जाकर लोगों को बताएंगे और उन्हें जागरूक करेंगे।साथ ही  विंग कमांडर अभिनन्दन के वतन वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका अभिनन्दन है वही जिस तरह की कार्यवाई भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की जा रही है उससे पाकिस्तान को निश्चित मुंह की खानी पड़ेगी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।