रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
एक कलयुगी मां ने अपने जिगर
के टुकड़े को पैदा कर घूरे के ढेर पर फेंक दिया है। घूरे पर पड़े नवजात
शिशु को कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया। घायल शिशु को लोहिया अस्पताल रेफर
किया गया।जहा उसकी हालत गभीर बनी हुई है । मामला कोतवाली कायमगंज के ग्राम
दोषपुर कुआं खेड़ा का है ।गांव के लालाराम के घर के निकट
कूड़े के ढेर पर एक शिशु को कुत्ते नोच रहे थे। शिशु के रोने की आवाज पर
वहां पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया। शिशु के पड़े होने की सूचना पर
लाला राम की पत्नी मुन्नी देवी जेठानी सुनीता पत्नी प्रवेश कश्यप के साथ
मौके पर पहुंची। सुनीता ने कोई पुत्र न होने के कारण शिशु को गोद ले लिया
और उसे उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज ले गई। बच्चे के शरीर पर कुत्तों
द्वारा काटे जाने के कई घाव थे। डॉक्टर शिव प्रकाश ने घायल बच्चे का उपचार
किया और उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुनीता बच्चे को लेकर
लोहिया अस्पताल गई। बताया गया कि गांव की ही किसी अविवाहित युवती ने बच्चे
को जन्म दिया है। लोक लाज के कारण बच्चे को कूड़े के ढेर पर डाला गया। भय के
कारण बच्चे को मारा नहीं जा सका।दूसरी तरफ उस कलयुगी महिला या युवती का
कलेजा क्यो नही कापा की उसको 9 महीने तक अपने पेट मे पालने के बाद उसको
मरने के लिए फेक दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।