ब्यूरो सुल्तानपुर -रीतू श्रीवास्तव
मुर्गी फार्म की आड़ में एक गांव में अवैध शराब का जोर शोर से गोरखधंधा चल
रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी की टीम ने छापा मारकर लाखों
रुपए की अवैध शराब बरामद की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, दो
आरोपी फरार होने में सफल रहे।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धरियामऊ गांव में
स्थित एक मुर्गी फार्म पर गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक
विपिन कुमार यादव तथा कोतवाल श्याम सुंदर पांडे अपने हमराहियों के साथ
पहुंचे, वहां से 30 पेटी देसी शराब, 2 पेटी बियर, 2 पेटी अंग्रेजी शराब तथा
20 पेटी अन्य शराब बरामद किए।
मौके से तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार
किया और शेष दो आरोपी फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक यादव ने बताया कि
वहां पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। कारोबारी बाहर से अवैध शराब
मंगाकर मार्केट में बिक रही शराब के नाम से उस पर स्टीकर चिपकाकर शराब
बेचने का अवैध धंधा करते हैं, जो पीने वालों के लिए जहर जैसा होता है। मौके
से काफी मात्रा में खाली शीशी की बोतलें ढक्कन मोनोग्राम बरामद किए गए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।