महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने योगी सरकार पर
गन्ना भुगतान के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुये कहा कि वर्तमान
सरकार गन्ना भुगतान के प्रकरण में अब तक सबसे फिसण्डी सरकार साबित हुयी है।
उन्होंने कहा कि किसान की आय दुगुनी तथा लागत का डेढ गुना मूल्य देने का
वादा करने वाली सरकार किसान की आय बढाना और डेढ गुना मूल्य देना तो दूर
गन्ना किसानों को उनकी लागत भी नहीं दे पा रही है।
आज जारी बयान
में श्री दुबे ने कहा है कि गन्ना किसानों का वर्तमान सत्र 2018-19 का
बकाया लगभग 13000 करोड रूपये है तथा 2016-17 का 22 करोड, 2017-18 का 239
करोड और गन्ना किसानों का बकाया ब्याज लगभग 2500 करोड अभी भी बाकी है और
सरकार अपने झूठे आकडे देकर किसानों की खुशहाली का खोखला दावा करके हकीकत को
छिपाने का काम करी है। हालात इतने भयावह है कि सिभांवली चीनी मिल समूह
द्वारा चालू पेराई सत्र का 1 रूपये भी भुगतान नहीं किया गया तथा 14 चीनी
मिलों वाले बजाज समूह पर 88 फीसदी गन्ना मूल्य बकाया है और चीनी मिलों पर
चालू सत्र का 51 फीसदी से ज्यादा बकाया है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में
गन्ना किसनों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हुयी है भाजपा सरकार के कार्यकाल
में किसान तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है समय से भुगतान न
मिलने तथा उसके गन्ने की खरीद समय से न होेने के कारण उसकी स्थिति दिन
प्रतिदिन दयनीय होती चली जा रही है ऐसे में गन्ना किसान को मजबूर होकर अपने
भरण पोषण और स्वास्थ्य तथा शादी ब्याह और शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड रहा
है। श्री दुबे ने कहा कि गन्ना भुगतान को लेकर सरकार और मिल
मालिक की नीयत साफ नजर नहीं आ रही है। क्योंकि उनके एजेण्डे में किसानों के
लिए कोई जगह ही नही है केवल भाषणों में किसान हितैषी बाते की जाती है।
उन्होंने कहा कि किसान भारतीय जनता पार्टी की असलियत जान चुका है और लोकसभा
के इस चुनाव में इसका बदला लेने जा रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।