मीडिया डेस्क
मिशन 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा रविवार को प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। इनमें पार्टी का कोई न कोई नेता, केंद्र या प्रदेश सरकार का मंत्री शामिल होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आगरा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुरखीरी व इटावा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच में विजय संकल्प सभाओं में सरकार के कामों का उल्लेख और विपक्ष की खामियों पर निशाना साधते हुए भाजपा की विजय का शंखनाद करेंगे। लोगों से प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य सफल बनाने में सहयोग मांगेंगे। लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा संभल में सभा को संबोधित करेंगे। सुषमा स्वराज गौतमबुद्ध नगर व ईरानी आज कानपुर मेंकेंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्धनगर और स्मृति ईरानी कानपुर में सभा करेंगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती व प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी कैराना व मुजफ्फरनगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी संभल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बरेली, मुख्तार अब्बास नकवी व प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रामपुर में रहेंगे।
योगी कल मथुरा में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी व सुरेश राणा बिजनौर, अतुल गर्ग मेरठ, सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र व प्र्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह फतेहपुर में सभा करेंगे।
शाह 26 को मुरादाबाद, योगी गोरखपुर व वाराणसी में करेंगे सभा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च को मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर व वाराणसी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गाजियाबाद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व फूलपुर, डॉ. दिनेश शर्मा कन्नौज व अमेठी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अमरोहा, सांसद हेमा मालिनी बुलंदशहर में सभा को संबोधत करेंगे। भाजपा के दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी 26 को ही उन्नाव में सभा करेंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।