भारतीय जनता पार्टी की अमरदीप पैलेस मैदान ललितपुर में आयोजित बिजय संकल्प
सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार
उत्तर प्रदेश में तेहत्तर प्लस सीटें आयेंगी और 2014 से भी बडे़ जनदेश के
साथ मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय जनता की अदालत में हमारा
मुकदमा है जिसका फैसला तेईस मई को आयेगा और हम पूर्ण आशान्वित हैं कि हम
भारी बहुमत से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की
बात करते हैं वह अपने दस साल के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में क्या करते
रहे, क्यों नहीं गरीबी हटायी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुद
स्वीकार किया कि वह एक रुपया भेजती थी तो नीचे पन्द्रह पैसे पहुंचते थे।
जबकि आज भाजपा सरकार में किसानों के खाते में सीधे पूरे रुपये पहुंच रहे
हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने सर्जीकल स्ट्राइक की एअर स्ट्राइक की
आॅपरेशन आल आउट में एक-एक आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जा रहा हैं। सेना का
मनोबल बढ़ा है साथ ही विश्व में भारत की शाख बड़ी है। आज विश्व के ज्यादातर
बड़े देश हमारे साथ खड़े हैं। हमने गांवों, नगरों को बिजली, पानी, सड़कें दी
हैं और आगे भी देंगे। विकास के साथ ही सुशासन देना भी हमारा संकल्प है।
अन्त में उन्होंने जनता से बुन्देलखण्ड की चारों सीटें भाजपा के पक्ष में
जिताने की अपील की। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने भी सभा को संबोधित
किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि भाजपा
की लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाहट में हैं, कोई लुटेरों का गठबंधन बना रहा
है तो कोई बहत्तर हजार रुपये सालाना गरीबों को देने का वादा कर रहा है।
बौखलाहट का आलम यह है कि वह बारह हजार महीने की बात ही कर रहे है और साल का
बहत्तर हजार बताया जा रहा है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होला गढ़ स्थित आजाद पार्क
में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने
जिस ईमानदारी से पांच साल देश की सरकार चलाई है वह अद्वितीय है। पिछले पांच
सालों में सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा है। इसपर भी आकंठ भ्रष्टाचार में
डूबे हुए लोग जो स्वयं जमानत पर हैं। देश के ईमानदार और कर्मठ प्रधानमंत्री
पर आरोप लगा रहे हैं। जनता ऐसे झूठे बेईमानों को कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश के
विकास और गरीबों के उत्थान के लिए काम करते रहें हैं। उन्होंने ना केवल
राष्ट्रीय स्तर पर देश का तीव्र गति से विकास किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर भी देश की छवि को भी चमकाया है। आज भाजपा का विरोध करते-करते
विपक्ष देश के विरोध पर आमादा हो गया है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा की लहर में
विपक्षी पार्टियों धराशायी हो गई हैं। तभी राष्ट्रविरोधी बयानबाजी विपक्ष
द्वारा की जा रही है जो उनकी हताशा का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह भारत
का ही नहीं विश्व का चुनाव है और साथ ही साथ भारत माता के सच्चे सपूत को
पुनः प्रधानमंत्री पद का दायित्व मिले इस महत्व पूर्ण निर्णय का चुनाव है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।