रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे आबिद रजा ने कहा कि उप चुनावों में बोलबंधन किया गया था। इसकी कामयाबी के बाद सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा इस गठबंधन से घबराई हुई है। उन्होंने देश में पाकिस्तान व भारत के बीच तनाव की बाबत कहा कि जरूरत पड़ी तो बलिदान भी देने को तैयार हैं।
सरकार आने पर होगा निस्तारण
यूपी
के कन्नौज जिले में आबिद रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जन जागरण की
जिम्मेदारी दी है। वह करीब 45 जिलों में जा चुके हैं। इसकी शुरुआत लखीमपुर
से जनवरी माह में हुई थी। 22 मार्च को मुरादाबाद में समापन होगा। जन जागरण
का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को
गिनाना है। भाजपा सरकार की नाकामियों को भी जनता के बीच में रखा जा रहा है।
लोगों की जो शिकायतें मिल रहीं, उनका सरकार आने पर निस्तारण कराया जाएगा।
जरूरत पड़ी तो देंगे बलिदान
उन्होंने
कहा कि भाजपा सरकार ने सभी को गुमराह करने का कार्य किया है। गठबंधन के
मसले पर बोलते हुए कहा कि जब हम बोलबंधन से फूलपुर और कैराना गोरखपुर और
नूरपुर पर जीत दिलाई तो जब बोल बंधन में इतनी ताकत है तो गठबंधन की ताकत
से हम दिल्ली तक पहुंचेंगे यह हमारा मत है । देश में पाकिस्तान व भारत के
बीच तनाव की बाबत कहा कि वह अपनी बहादुर सेना को सलाम करते हैं। पूरा देश
सेना के साथ खड़ा है। जब सेना को जरूरत पड़ेगी, सभी बलिदान देने को तैयार
हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।