रिपोर्ट - विशाल सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह 10 मार्च को उन्नाव दौरे पर आ रहे है। गृहमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर
तैयारियों में जुटा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह उन्नाव जनपद के भगवंतनगर में बने हेलीपैड पर एक बजे उतरेंगे। उसके बाद गृहमंत्री आर०आर०बी०एन० इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे तत्पश्चात भारत के मन की बात के कार्यक्रम में बाजपेईखेड़ा में लगाये गए मंच से मन की बात करेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इस दौरान गृहमंत्री के साथ यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और सबसे बड़ी बात विधानसभा
अध्यक्ष यही से मौजूदा विधायक भी है | भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने बताया की यहाँ
पर गाँव के मन की बात का कार्यक्रम है तो ये सुमेरपुर विकास खंड के बाजपेई खेडा
गाँव को चुना गया है माननीय राजनाथ सिंह गाँव में चौपाल करेंगे और गाँव के लोगो से
गाँव की मन की बात करेंगे वहा सुझाव लेंगे की आगे आने वाले समय में जो हमारी
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो उसमे जो भी सुझाव आयेंगे तो ये घोषणा पत्र
में लाये जायेंगे |राजनाथ सिंह जी का भगवंत नगर से गहरा लगाव है | हम लोगो का
सौभाग्य है की अपने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बगैर मांगे बहुत कुछ
दे चुके है
ये भारतीय जनता
पार्टी न्रेतत्व में यहाँ पर एक कार्यक्रम चला रखा है भारत के मन की बात |भारत के
मन की बात का जो ये कार्यक्रम चल रहा है अभियान उसके तहत यहाँ पर गाँव के मन की
बात का कार्यक्रम है तो ये सुमेरपुर विकास खंड के बाजपेई खेडा गाँव को चुना गया है
|वहा पर माननीय राजनाथ सिंह गाँव में चौपाल करेंगे और गाँव के लोगो से गाँव की मन
की बात करेंगे वहा सुझाव लेंगे की आगे आने वाले समय में जो हमारी भारतीय जनता
पार्टी की सरकार बनेगी तो उसमे जो भी सुझाव आयेंगे तो ये घोषणा पत्र में लाये
जायेंगे और उस घोषणा पत्र के आधार पर ही आगे जो हमारी सरकार बनेगी उस पर काम करेगी
|यहाँ पर चूँकि राजनाथ सिंह जी का भगवंत नगर से गहरा लगाव है और भारतीय जनता
पार्टी के कई कार्यक्रमों में वो भगवंत नगर और इस पुरवा के खंड में यहाँ आ चुके है
और भगवंत नगर से उनका विशेष लगाव है चूकी चुनाव में विधानसभा के चुनाव में
उन्होंने वादा किया था की आप सब लोग यहाँ से यहाँ के जो उम्मीदवार है ह्रदयनारायण
दीक्षित जी को जिता कर भेजिए और उनको अगर आप भारी मतों से जीतकर के भेजते हो तो हम
बड़ा बनाकर यहाँ कुछ न कुछ भगवंत नगर को तोहफा देंगे तो वो तोहफा देंने के बाद कहा
फिर हम आयेंगे जब आप बुलाओगे तो हम लोग उनके स्वागत श्रंखला में उनका अभिवादन
करेंगे स्वागत करेंगे यहाँ जन संवाद भी वो आम जनता से भारी भीड के माध्यम से
करेंगे |हम लोगो का सौभाग्य है की अपने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जी बगैर मांगे बहुत कुछ दे चुके है और आगे भी हम लोगो को जो बड़ी सुविधाए है जैसे
सौभाग्य योजना का योगी जी ने यही से उद्धघाटन किया था सौभाग्य योजना बिजली का इसके
अलावा बक्सर में जो काम चल रहा है बहुत बड़ा पर्यटन केंद्र की द्रष्टि से वहा घाट
बन रहे है गेस्ट हाउस बन रहा,संघ हाल बन रहा बड़ी बड़ी लाइटे लग रही है बहु जिला स्तर
का बड़ा अस्प्ताल,फायर स्टेशन,दो दो राजकीय इंटर कालेज,74-75 सड़के इस क्षेत्र में
तमाम आरो की टंकिया ये हमको अपने आप हम लोगो को योगी जी और राजनाथ सिंह जी और मोदी
जी के माध्यम से मिल रही है |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।