कानपुर - जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरिक्षण... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 29 March 2019

कानपुर - जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरिक्षण...

 



ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी विजय विश्वास पन्त लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शहर भर में  स्थित केंद्रों में जाकर वहां के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और जो भी खामियां उन बूथों पर पाई गई उन्हें जल्द दुरुस्त करने के आलाधिकारियों को निर्देश दिए जहां सबसे पहले  जिलाधिकारी परमट स्थित प्राथमिक पाठशाला में बने बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान एक ही कमरे में दो बूथ बनाए जाने पर भड़क गए और आलाधिकारियों को निर्देश देते  हुए कहा कि जिस कमरे में दो  बूथ बने है उनमें पार्टीशन करा लिया जाये जिसके लिए उन्होंने  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल पार्टिशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाये साथ ही कहा कि समस्त केंद्रों में एक कमरे में दो बूथ न हो यह सुनिश्चित कर लिया जाये वही जिलाधिकारी पी रोड स्थित हिन्दू अनाथालय का निरीक्षण किया जहां पर 12 बूथ बनवाएं गए है निरीक्षण के दौरान एक बूथ में रैम्प न होने पर तत्काल रैम्प बनवाने के लिए निर्देशित किया समस्त पोलिंग सेंटरों जिनमे बिजली ,पेयजल,शौचालय का काम अधूरा है उसे तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त एसीएम  यह सुनिश्चित कर ले जो भी कार्य अधूरा रह गया है उसकी सूची तत्काल नोडल अधिकारियों को दी जाए जिससे कार्य मे कोई कमी न रह जाए युद्ध स्तर पर कार्य को पूरा किया जाए.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।