रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
उन्नाव के अजगैन ने उस समय
हड़कम्प मच गया जब थाने की दीवार को तोड़ते हुए एक ट्रक
अंदर घुस गया। हादसे में थाने की दीवार और ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो
गया। घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक को
हिरासत में लिया ले लिया।
पूरा मामला उन्नाव जिले के
नेशनल हाइवे 25 स्थित अजगैन थाने का है। जहां भोर पहर मोहान रोड से लखनऊ जा
रहा ट्रक अनियंत्रित होकर थाने में घुस गया । रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक व
दीवार के परखच्चे उड़ गए। लेकिन गनीमत रही की रात होने के कारण वहां कोई
मौजूद नही था वरना एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे की जानकारी जैसे ही
थाने में बैठे पुलिसकर्मियों को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने
ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक मध्यप्रदेश का
है और टोल टैक्स बचाने के चक्कर मे इधर से निकल रहा था। वही अन्य आस पास के लोगो ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार ऐसे हादसे हो चुके है टोल टैक्स बचाने के चक्कर मे ज्यादातर ट्रक इधर से ही निकलते है जिससे ऐसे हादसे होने आम बात है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।