रिपोर्ट - रवि गुप्ता
बडगाम में चौपर क्रैश के दौरान शहीद हुए कानपुर के लाल
दीपक पांडे की शाहदत की खबर जिस किसी ने भी सुनी हर कोई अपने इस लाल के घर
मंगला विहार सेकण्ड पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही पहुंच गया और जैसे
ही शहीद दीपक का पार्थिव शरीर सुबह सवा दस बजे करीब 7 एयर हॉस्पिटल से सेना
के ट्रक से घर पहुंचा क्षेत्र में हर किसी की आंखे नम हो गई और भारत माता
की जय के नारो के साथ क्षेत्र गूंज उठा. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
था हर कोई उन्हें ढांढस बांधने में जुटा रहा वही इस बीच डिप्टी सीएम केशव
प्रसाद मौर्य शहीद के घर पहुंचे और शहीद को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी वही
करीब 20 मिनट घर मे रुकने के बाद शहीद दीपक की अंतिम यात्रा सिद्धनाथ घाट
के लिए निकल पड़ी इस दौरान शहीद के सम्मान में स्कूली बच्चे सड़को पर उतरकर
भारत माता के जय घोष करने लगे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर लिए हुए दिखाई
दे रहे थे लगभग साढ़े 3 किलोमीटर तक की इस अंतिम यात्रा में शामिल जनसैलाब
जिधर से भी गुजरा लोगो की आँखे नम दिखाई दी और अपने इस वीर सपूत के पार्थिव
शरीर पर पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धांजलि दी. बडगाम में शहीद हुए दीपक
पांडे की अंतिम यात्रा में हज़ारो की तादाद में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा इस
दौरान दीपक पांडे के मंगला विहार सेकंड स्थित घर से करीब साढ़े 3 किलोमीटर
की अंतिम यात्रा जिस जगह से भी गुजरी लोगों की आंखे नम हो गई और सभी ने
शहीद को नम आंखों से विदा करते हुए पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा करते हुए
उन्हें श्रद्धांजलि दी। लगभग साढ़े बारह बजे के करीब शहीद दीपक पांडे का
पार्थिव शरीर जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ शमशान घाट पहुंचा जहाँ हर आंखे उस वीर
जवान को नमन करने के लिए घाट के अंदर बाहर पहले से ही मौजूद रहा जिसके बाद
एयरफोर्स कर्मियों ने अपने शहीद जवान को शोक शस्त्र देते हुए नमन किया और
उसके बाद शहीद दीपक पांडे के अंतिम दर्शन के लिए परिजनों और आलाधिकारियों
ने पुष्प अर्पित किए और उसके बाद जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को चचेरे भाई
ने लगभग दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर मुखाग्नि दी वैसे ही चारो तरफ मौजूद लोग
भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लगाने लगे जिसके बाद देश के लाल को
अंतिम बार सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी
बडगाम मे क्रैश हुए चौपर में शहीद हुए
कानपुर के लाल का शव सुबह आठ बजे 7 हॉस्पिटल से होते हुए ओमपुरवा से जगाई
पुरवा होते हुए चकेरी चौकी से लाल बंगला ,से हरजेंद्र नगर से रामादेवी के
रास्ते मंगला बिहार शाहिद के घर पहुचा इस दौरान जिधर से भी शहीद का काफिला
निकला तो लोग उन्हें नम आखो से विदाई देता हुआ दिखाई दिया ।और जैसे ही दीपक
का पार्थिक शरीर उनके घर पहुंचा तो हजारों के हुजूम ने भारत माता की जय के
जम कर नारे लगाए ,इस दौरान लोग नारे लगा रहे थे कि जब तक सूरज चाँदरहेगा
दीपक तेरा नाम रहेगा,वही घर मे मौजूद रिस्तेदार ओर माँ और पिता का रो रो कर
भूरा हाल था ।पिता ने अपने लाडले को पुष्पांजलि देते वीर जाबाज सैनिक को
सलामी दी।इस दौरान डिप्टी सीएम केसव प्रसाद मौर्या ,कैबिनेट मंत्री सतीश
महाना ,भी शहीद के काफिले के साथ उसी गाड़ी से जिसमे शाहिद का पार्थिक शरीर
था उसी से दीपक के घर पहुंचे ।जहां वीर सैनिक को श्रधांजलि दी।।इस दौरान
जिला प्रशासन के आलाधिकारी में कमिश्नर ,डीएम और एसएसपी भी शहीद के घर पहुच
कर सलामी दी ।वही जिधर भी मीडिया के कैमरे ने देखा तो हर तरफ बस शहीद के
पार्थिक शरीर की एक झलक देखने को व्याकुल दिखाई दिया इसके लिए लोग घरों की
छतों से लेकर पेड़ो तक चढ़े हुए दिखाई दे रही थी ।इस दौरान शहीद की माँ के
मुह से केवल यही निकल रहा था कि कहा चले गए मेरे लाल पाकिस्तान
ने भारत देश के सुरवीर सैनिक को जिस तरह अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते
रिहा किया है उसको लेकर जहा एक तरफ पूरे भारत मे खुसी की लहर दौड़ गई है वही
कानपुर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपनी खुसी का इजहार किया ।शहर के
जाजमऊ चुंगी पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद अलप संख्यक समुदय के लोगो ने
तिरंगा लहराते हुए आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया इस दौरान लोगो ने
हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे भी लगाये
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।