रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज लोकसभा से सपा प्रत्याशी के रूप में डिम्पल यादव की घोषणा के बाद
सपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर छा गई। कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर
आतिशबाजी छुड़ाई और ढोल की थाप पर जमकर थिरककर खूब जश्न मनाया ।
लोकसभा
चुनाव के समीप आते ही सपा कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी को लेकर एक उत्सुकता
बनी हुई थी। हालांकि हर सार्वजनिक मौके पर अखिलेश खुद को ही यहां से चुनाव
लड़ने की बात करते नजर आते थे। लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के बाद से ही अंदर
खाने में डिम्पल यादव को चुनाव लड़ाने की बात बराबर चल रही थी। जिसका एलान
जब समाजवादी पार्टी तरफ से किया गया तो सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
छा गई। सैकड़ों की संख्या में आज सभी कार्यकर्ता लोहिया तिराहे पर लोहिया जी
की मूर्ति के पास इकठ्ठा हुए। जहाँ इन लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाकर ढोल
लगाडे के साथ थिरककर जमकर जश्न मनाया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।