गोरखपुर - मार्ग दुर्घटना में चार मरे कई घायल.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 March 2019

गोरखपुर - मार्ग दुर्घटना में चार मरे कई घायल..

 



 कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो

झंगहा थानांतर्गत दुबियारी पुल के पास एक ही परिवार के चार लोगों की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई जबकि कई के घायल होने की खबर है। देवरिया मार्ग पर स्थित दुबियारी पुल के पास सायं सात बजे जबरदस्त दुर्घटना हुई जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की धटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसी परिवार के दुर्घटना में घायल सात वर्ष की बच्ची की अस्पताल में मृत्यु की खबर है। दुर्घटना में ट्रक, बोलेरो, टवेरा और मोटरसाइकिल लड़ने से मोटरसाइकिल सवार सुभाष द्रोपदी, रामराज और बच्ची बर्खा  की मौत हो गई जबकि टवेरा और बोलेरो के कई लोग घायल हो गए।बताते चलें कि देवरिया- गोरखपुर मार्ग फोरलेन में बदल रहा है और दुर्घटना के जगह पुल बनाने का काम होना है । आएं दिन यहां दुर्घटना होती रहती है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।