कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
एयरपोर्ट पर दोपहर में उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब सुरक्षाकर्मियों के वॉकी-टॉकी पर एयरपोर्ट पार्किंग में लवारिस बैग होने की जानकारी मिली। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर में उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब सुरक्षाकर्मियों के वॉकी-टॉकी पर एयरपोर्ट पार्किंग में लवारिस बैग होने की जानकारी मिली। बताया गया कि काफी देर से बैग पड़ा है और उसमें विस्फोटक सामग्री है। उसके बाद तत्काल सीआइएसएफ के जवान एक्शन में आये और सभी यात्रियों को वहां से दूर पहुंचाने के साथ ही उस स्थान को घेर लिया। बाद में टीवीसी थ्रेट कंटेंमेंट वेस्सल मशीन बुलाने के साथ ही सभी संबंधित विभाग को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, बीडीडीएस टीम, एएआइ के अधिकारी, बाबतपुर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उसके बाद मशीन द्वारा उक्त बैग को उठाकर जांच किया गया। जांच में पता चला कि बैग में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है तो लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में सूचना प्रसारित किया गया कि यह एक मॉक ड्रिल था। जिसमें सभी एजेंसियों ने बहुत ही त्वरित कार्रवाई किया। पार्किंग में बम मिलने की सूचना पर यात्री भी दूर से देखते नजर आये। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा, कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा, संतोष चौबे, आरआर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज, सीके वर्मा, संदीप, दीपक राय, ओपी सिंह, मनोज कोर्री चौकी प्रभारी बाबतपुर, दिलीप सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।