ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
महाशिव रात्रि के अवसर पर जहाँ पूरे देश मे भगवान भोले नाथ की
सोमवार को पूजा अर्चना श्रद्धालु करते हुए दिखाई दिए। वही शहर के लाल
बंगला इलाके में भगवान शंकर की शिव बारात निकाली गई यह बारात लालबंगला से
जाजमऊ द्रतीय काशी सिध्दनाथ करीब सात किलो मीटर की निकली गई जिसमें
श्रद्धालु नाचते गाते निकल रहे थे ।वही क्षेत्रीय जनता द्वारा बारात का जगह
जगह स्वागत किया गया.यह शिव बारात सिद्धनाथ अमरनाथ दवारा विगत वर्षो की
भाति इस वर्ष भी निकाली गई,जिसमे झाकियों ने लोगो को मद मुग्ध कर दिया। वही
शिव बरात में माँ काली का नृत्य लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा जबकि
जहरीले सांपो दवारा भगवान शंकर ने शिव तांडव किया तो उनके इस नृत्य को
देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई।
हर कोई इस नृत्य को अपने कैमरे में
कैद करने लगा। वही देश मे हुए पुलवामा हमले को भी झांकी के माध्यम से
दर्शाया गया। आयोजक गोविन्द चौरसिया ने बताया की पिछले 16 वर्षो से
शिवरात्रि के अवसर पर सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल दवारा यह शिव बरात
शिवरात्रि के अवसर पर निकाली जाती है जो चंद्र नगर से शुरू होती है और सात
किलो मीटर होते हुए सिद्धनाथ मंदिर ड़रतीय काशी में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में
जाकर समाप्त होती है जिसका लोग जगह जगह स्वागत करते है। और मंदिर पहुंचने
पर बाबा का फलाहारी भंडारा भी संस्था दावार वितरित किया जिसमे लाखो
श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते है कमेटी में केके श्रीवास्तव ,आलोक साहू
,सुजीत चौरसिया ,हिमांशु वर्मा ,अमन श्री वास्तव ,रवि सिंह राजिव लाम्बा
आदि लोग


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।