ब्यूरो कानपूर -रवि गुप्ता
मेस्टनरोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलकहाल में एक वार्ता के
दौरान लोकसभा कांगेे्रस प्रत्याशी तथा पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश
जायसवाल ने राहुल गांधी की नयूनतम आय योजना को ऐतिहासिक निर्ण तथा दुनिया
की गरीबी मिटाने वाली सबसे बडी योजना बताया तथा कहा पिछले पांच सालों में
देश की गरीब व साधारण जनता ने कमरतोड मुश्किले सही है ऐसे में कांग्रेस
पार्टी ने सबसे गरीब 20 प्रतिशत लोगो यानी 5 करोड परिवारों को गरीबी के
चुंगल से सदा कि लिए छुटकारा दिलाने के लिए ऐतिहासिक स्कीम को लागू करने का
निर्णय लिया है जो गरीबी पर सबसे बडा वार होगा।
श्री प्रकाश जायसवाल ने
कहा इस योजना में देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवाो को हर वर्ष 72 हजार
रू0 दिया जायेगा जो सीधा घर की महिला के बैंक खाते में जायेगा तथा इसे देश
के लगभग 25 करेाड लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होने कहा यह दुनिया की सबसे
बडी न्यूनतम आय योजना है। कहा कांग्रेस ने दस साल में मनरेगा जैसी योजनाओं
के द्वारा 14 करोड लोगों को गरीबी से निजाद दिलायी और इसी प्रकार 25 करोड
लोगों को गरीबी से छुटकारा मिलेगा, जिसमें न मौजूदा समाज कल्याण स्कीमों
में कटौती होगी और न ही सब्सिडी में।न्याय की संरचना देश के सबसे जाने
माने अर्थशास्त्रियों ने की है और आने वाले दिनों में स्कीम की व्याख्या की
जायेगी, कहा हमें इसके लिए जरूरी पैया प्रबन्ध, मौजूदा अर्थ व्यवस्था में
है
जिसपर पूरा विचार विमर्श किया गया है और यह एक उज्जवल भविष्य तथा
तरक्कीशील देश का निर्माण करेगा। वार्ता के दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष
हर प्रकाश अग्निहोत्री, अकबरपुर लोक सभा प्रत्याशी राजाराम पाल, ग्रामीण
अध्यक्ष संजीव दरियावादी, पवन गुप्ता, केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।