कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
लंका पुलिस ने नकली सीमेंट का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। गोरखधंदे में लिप्त चार लोगों को नुआंव के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली सहित 310 बोरी नकली सीमेंट बरामद हुआ है।
इस तरह बना रहे थे नकली को असली
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पटेल नुआंव सब्जीमंडी थाना लंका, बिन्दु बिंद भदौरा, थाना चैनपुरा, भभुआ बिहार, राधेश्याम, पंकज सिंह टनवा, थाना रामनगर के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के संबंध में इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने बताया कि डाफी तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। सूचना मिली कि नुआंव में काफी दिनों से नकली सीमेंट का कारोबार कुछ लोग कर रहे हैं। नकली सीमेंट को लाकर उसे असली सीमेंट की बोरियों में भरकर महंगे दामों में बेंचा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर चार अभियुक्तों को नकली सीमेंट के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से मैहर गोल्ड नामक नकली सीमेंट लेकर आते हैं। भठ्ठे के पास स्थित गोदाम में ले जाकर एसीसी सीमेंट के असली बोरी में मैहर गोल्ड सीमेंट के बोरों को पलट कर मशीन से सिलाई कर असली एसीसी सीमेंट के रुप में ग्राहकों को सप्लाई कर देते हैं।
इन पुलिस वालों ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी, सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल, प्रकाश सिंह, अश्वनी कुमार राय, हेड कांस्टेबल वकील मोहम्मद, सुनील कुमार राय, आदित्य कुमार राय, सिपाही रितुराज, आशीष मिश्रा, विनय कुमार, अरविंद कुमार साहनी शामिल थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।