रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के खसड़े गांव के
चौहान का पुरा बस्ती में शुक्रवार को विवाहिता अंतिमा पत्नी संदीप चौहान
उम्र 22 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची
पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की।मृतका के पिता अर्जुनपुर कोतवाली लंभुआ निवासी अच्छेलाल चौहान
के अनुसार उसकी शादी दो वर्ष पहले संदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि तब से
मृतका के ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करते थे। इसी विवाद के चलते कई बार
गांव में संभ्रांत लोगों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं
मिला। विवाहिता के ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और आज उसको
मार कर फांसी पर लटका दिए। मायके वालों का आरोप है कि शुक्रवार की शाम लगभग
4:30 बजे विवाहिता की मृत्यु हुई और ससुराल वाले कई घंटे बाद इसकी सूचना
दिए।सूचना पर पहुंची लमुआ कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा और जांच में जुटी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।