ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस
प्रशासन पूरी तरह से सक्रीय है। प्रधानमंत्री की जनसभा को सकुशल सम्पन्य
कराने के लिए सुबह से ही प्रशासन रैली स्थल पर एक पैर पर खड़ा रहा। सुरक्षा
के लिहाज से निराला नगर मैदान को सैक्टरों को बाटा गया है हर सेक्टर की
कमान प्रशासनिक अफसरों के हाथो में रक्खी गई है। भारी संख्या में पुलिस
पीएसी और आरएएफ के जवानो की तैनाती की गई है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा
कर्मियों की तैनाती के साथ ही मैदान के आस पास स्थित बहुमंजली इमारतों व
टावरों पर कमांडो के साथ साथ पुलिस कर्मियों की डियूटी लगाई गई है।
इस
सुरक्षा व्यवस्था को एडीजी प्रेम प्रकाश ,आई जी आलोक सिंह और एसएसपी अनंत
देव ने परखा और जहा पर गड़बड़ी नजर आई उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
रैली स्थल व उसके आस पास की सुरक्षा के लिए पच्चीस जिलों का फ़ोर्स तैनात
किया है इसमें दस आईपीएस तीन एडिशनल एसपी ,चालीस डिप्टी एसपी ,अड़तीस थाना
प्रभारी चार सौ सब इंस्पेक्टर और दो हजार सिपाहियों की तैनाती की गई है।
पीएम की सुरक्षा को लेकर सजक एटीएस के 36 कमांडो के साथ साथ सर्विलांस
टीमें भी लगाई गई है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।