मीडिया डेस्क
केंद्र में सत्ता पाने के लिए सबसे जरूरी राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। गठबंधन पर बयानबाजी और टिकट के लिए मारामारी के बीच सपा-बसपा व रालोद के कई नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।जिन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली उनमें पूर्व मंत्री वंश नारायण पटेल, नगीना के पूर्व सांसद यशबीर सिंह धोबी, पूर्व विधायक गोटियारीलाल दबेश, सहारनपुर के मुकेश चौधरी, कैप्टन सिकंदर रिजवी, पूर्व प्रत्याशी उमेश सैंटिया व उम्मेद प्रताप सिंह हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।