मीडिया डेस्क
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का स्वागत किया
है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच तनाव में कमी होगी लेकिन
भारत को पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों के लिए दीर्घकालीन रणनीति बनाने
की आवश्यकता है।
विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार रात पाकिस्तान से वापसी हुई है। करीब 60
घंटे दुश्मन की धरती पर बिताने के बाद उन्होंने अपनी धरती पर कदम रखा।
पाकिस्तान ने वाघा-अटारी बॉर्डर पर रात करीब 9.20 पर उन्हें भारत भेजा।
फिलहाल वह दिल्ली में हैं और कई स्तर पर उनकी मेडिकल जांच होगी।
पूरे भारत ने अभिनंदन की सकुशल वापसी का स्वागत किया है। मायावती ने ट्वीट किया कि पाक के कब्जे से विंग कमाण्डर अभिनन्दन की सकुशल वतन वापसी का दिली स्वागत है। इससे जनता में संतोष व तनाव में कमी आना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बदलते माहौल में भारत को सुरक्षा-सम्मान व पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर दीर्घकालीन, विश्वसनीय व मज़बूत नीति बनाने व उसी के हिसाब से पूरी तैयारी की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।