डी एम की लोगों से अपील, शांति सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व, बोले शराब दुकान के इर्द-गिर्द रखी जाएगी नजर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 March 2019

डी एम की लोगों से अपील, शांति सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व, बोले शराब दुकान के इर्द-गिर्द रखी जाएगी नजर

ब्यूरो वाराणसी - कैलाश सिंह विकास

 जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने होली पर्व को गंगा जमुनी तहजीब के साथ शांति एवं सुरक्षा के साथ मनाए जाने की लोगों से अपील करते हुए मजिस्ट्रेटों को होली पर्व पर रंगोत्सव के दौरान गुरुवार को सुबह 7 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने होलिका दहन के मौके पर अपने अपने क्षेत्रों के होलिका स्थलों पर ग्राम स्तर पर तैनात लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों व चौकीदारों को मौजूद रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में पर्व के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।


शराब की दुकानों के आसपास के नजर रखी जाए

उन्होंने होली पर्व के दौरान शराब की दुकाने बंद होने की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी शराब की दुकानों के आसपास के अन्य दुकानों पर भी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की शक होने पर तत्काल जांच किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकोल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।