DM वाराणसी ने होली पर घोषित किया टोटल ड्राई डे, मिलेट्री कैंटीन पर भी लगाईं पाबंदी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 March 2019

DM वाराणसी ने होली पर घोषित किया टोटल ड्राई डे, मिलेट्री कैंटीन पर भी लगाईं पाबंदी

ब्यूरो वाराणसी - कैलाश सिंह विकास

 चुनाव आचार संहिता लगने के बाद होली त्यौहार पर किसी भी प्रकार के अराजक माहौल से निपटने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार की रात सख्त कदम उठाते हुए होली के दिन टोटल ड्राई डे घोषित किया है। होली के दिन ना ही कोई दुकानदार देसी, अंग्रेजी या विदेशी शराब बेच पायेगा और ना ही कोई बार और होटल परोस पाएगा। इस प्रतिबन्ध में मिलिट्री कैंटीन को भी शमिल किया गया है।
 








इस समबन्ध में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के माहौल में जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की अराजकता से निपटने के लिए तैयार है। त्यौहार के मौसम में शराब के नशे में कोई अराजक कार्य ना हो इसलिए जनपद की सभी लाइसेंसधारी शराब, अंग्रेजी और विदेशी शराब, भांग के साथ साथ ताड़ी की दुकाने बंद करने के आदेश दिए गए हैं। होली के दिन कोई भी दूकान नहीं खुलेगी और ना ही बिक्री होगीइसके अलावा किसी भी होटल या बार में थोक या फुटकर परोसी भी नहीं जाएगी शराब। इसके अलावा होली के दिन 24 घंटे के लिए यह व्यवस्था मिलिट्री कैंटीनों पर भी लागू होगी। यदि इस नियम का कोई उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।