वाराणसी - मामा-मामी किडनैप कर नाबालिग को पहुंचाने वाले थे कोठे पर, तभी एक कॉल आया और.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 27 March 2019

वाराणसी - मामा-मामी किडनैप कर नाबालिग को पहुंचाने वाले थे कोठे पर, तभी एक कॉल आया और..


कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी

 पुलिस के तुरंत एक्शन में आने से के 12 साल की बच्ची जिस्मफरोशी के दलदल में फंसने से बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक मडुवाडीह इलाके में पति-पत्नी और एक युवक ने झांसा देकर लहरतारा से 12 साल की किशोरी को होली के दिन किडनैप कर लिया था। उसे लोहता स्थित एक मकान में एक महिला के पास बंधक बनाकर रखा गया था। इस नाबालिग को दिल्ली में बेचकर जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने की तैयारी थी।किडनैपर्स ने फोन पर नाबालिग का सौदा भी तय कर लिया था। इसी बीच की मडुवाडीह पुलिस ने सूचना मिलते ही ताबड़तोड़ छापेमारी करनी शुरू कर दी। इससे डरकर किडनैपर्ड ने नाबालिग को रिहा कर दिया। पुलिस इस नाबालिग का अपहरण करने वालों की तलाश में दबिश दे रही है। मडुवाडीह थाना इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि होली के के दिन ही इस नाबालिग पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के मामा-मामी ने एक युवक के साथ मिलकर इस 12 वर्षीया नाबालिग किशोरी को किडनैप कर लिया था।
 


नाबालिग के पिता की सूचना पर उसकी तलाश के लिए मडुवाडीह पुलिस की टीम ने जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच किडनैपर्स ने नाबालिग को उज़के मां-बाप की हत्या करने की धमकी देते हुए रिहा कर दिया।किडनैपर्स के चंगुल से छूट घर लौटने पर नाबालिग ने बताया कि किडनैपर्स उसे दिल्ली बेचने के लिए ले जाने वाले थे। इसी बीच किसी ने कॉल करके किडनैपर्स को बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है, बच्ची को रिहा कर दो नहीं तो सब पकड़े जाएंगे। मडुवाडीह पुलिस ने नाबालिग के किडनैपिंग के मामले में लहरतारा के रहने वाले राजकुमार, लोहता के विनोद कुमार गुप्ता और अंजू देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 370, 506, 342, 323 में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस राजकुमार और विनोद गुप्ता को रविवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।